Hanuman Chalisa
✕

क्या आप यकीन करेंगे कि ये रितिक रोशन हैं... सुपर 30 के सेट से फोटो

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (12:01 IST)
सुपरस्टार रितिक रोशन जल्द ही 'सुपर 30' में नज़र आने वाले हैं। शानदार फिज़िक्स और बॉडी के लिए जाने वाले रितिक का इस फिल्म में लुक बिलकुल ही अलग है। 
 
कुछ दिनों पहले ही फिल्म में उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसमें वे बिलकुल आनंद कुमार जैसे लग रहे थे। अब एक और लुक वायरल हुआ है जिसमें सिर्फ उनका चेहरा ही नहीं, पूरी बॉडी बदली नज़र आ रही है। 
 
फिल्म 'सुपर 30' में रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका अदा कर रहे हैं। आनंद कुमार पटना में 'सुपर 30' नामक क्लास चलाते हैं, जिसमें वे गरीब बच्चों को आईआईटी की मुफ्त में तैयारी करवाते हैं। 
 
रितिक फिलहाल इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान उनका काम और लुक देखते ही बनता है। हाल ही में जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें तो रितिक को पहचानना बहुत ही मुश्किल है। 
 
सुस्त शरीर, बढ़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल, थका सा चेहरा और कंधे पर बैग टांगे रितिक बदले हुए अवतार में हैं। यह रेयर तस्वीर रितिक रोशन के एक फैन क्लब ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 
 
फिल्म 'सुपर 30' के ही नाम से विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। इसे प्रोड्यूस करने का जिम्मा लिया है साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस ने। फिल्म 25 जनवरी 2019 तक रिलीज़ होने की संभावना है। 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख