ramcharitmanas

साल की सबसे बड़ी फ्लॉप बनाने के बावजूद रितिक करेंगे इस निर्देशक की फिल्म

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (11:31 IST)
रितिक रोशन 2016 को भूलेंगे नहीं। उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म 'मोहेंजो दारो' इसी वर्ष रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रितिक के फैंस को भी निराश कर दिया था। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया था जिनके साथ रितिक ने 'जोधा अकबर' जैसी फिल्म साथ में की थी। 


 
खबर है कि मोहेंजो दारो की बुरी याद को भूला कर अब आशुतोष आगे बढ़ना चाहते हैं और अगले महीने तक अपनी नई फिल्म घोषित कर सकते हैं। आशुतोष ने यह नहीं बताया कि उनकी फिल्म का विषय क्या होगा। 

ALSO READ: बाहुबली 2 का अनोखा रिकॉर्ड... रिलीज के पहले ही 500 करोड़ रु. की कमाई
पहले चर्चा थी कि वे शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें वरुण धवन लीड रोल निभा सकते हैं, लेकिन 'मोहेंजो दारो' की नाकामयाबी के कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को टाल दिया है। पहले यह फिल्म रितिक को ऑफर की गई थी, लेकिन रितिक अब ऐतिहासिक किरदार निभाने के इच्छुक नहीं हैं। 

ALSO READ: काश हर बार 'रईस' जैसी बड़ी फिल्म मिले
सुनने में आया है कि आशुतोष एक ऐसी फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं जो तुरंत बन जाए। यह आज के दौर की कहानी हो। उन्होंने रितिक को यह फिल्म ऑफर की है और रितिक हां कह सकते हैं। 

ALSO READ: इस सुपरहिट सीरीज की तीसरी फिल्म करने से किया अक्षय कुमार ने इनकार?
'मोहेंजो दारो' की असफलता को लेकर रितिक के मन में आशुतोष के प्रति कोई कड़वाहट नहीं है। वे आशुतोष को काबिल निर्देशक मानते हैं। 
 
Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख