Hanuman Chalisa
✕

रितिक रोशन ने कंगना रनौट के दावों की खोली पोल

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (13:52 IST)
रितिक रोशन और कंगना रनौट के बीच हो रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जैसे ही यह मुद्दा शांत होता है कंगना फिर गड़े मुर्दे उखाड़ कर रितिक के जख्म हरे कर देती हैं। रितिक ने अब तक शांति के साथ कंगना के इस तूफान का सामना किया है, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर आने लगा तो वे भी एक्शन के मोड में आ गए। 
 
2 अक्टूबर को रितिक ने कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि कंगना उन पर नज़र रखती हैं। उन्हें परेशान कर रही है। निश्चित रूप से रितिक मानसिक रूप से परेशान है। 
 
अब रितिक ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। फेसबुक पर उन्होंने दिल खोल कर अपनी बात लिखी है। कंगना का नाम लिए बिना उन्होंने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लिखा है कि कंगना से वे अकेले में कभी नहीं मिले हैं। उन्होंने कंगना के साथ फिल्में की हैं, लेकिन कभी प्राइवेट मीटिंग नहीं की है। 
 
रितिक लिखते हैं, सात वर्ष लंबा तथाकथित प्रेम प्रसंग यदि दो हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज़ के बीच चलता तो कुछ तो सामने आता। इसका कोई सबूत, कोई फोटो, कोई गवाह या कोई सेल्फी तक मौजूद नहीं है। कहा जा रहा है कि पेरिस में जनवरी 2014 में हमारी सगाई हुई, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। आप मेरा पासपोर्ट देख सकते हैं जिसमें जनवरी 2014 में देश के बाहर ही नहीं गया। 
 
तीन हजार वन साइडेड मेल्स हैं जो या तो मैंने अपने आपको भेजे हैं या फिर उस महिला ने। साइबर क्राइम कुछ दिनों में यह बात साफ कर देगी। मैंने अपने लेपटॉप्स और फोन्स उन्हें दे दिए हैं जबकि दूसरी पार्टी ने ऐसा करने से मना कर दिया है। जांच अभी खत्म नहीं हुई है। 
 
रितिक ने लिखा है कि वे महिलाओं की इज्जत करते हैं और न ही वे नाराज हैं। वे तो सच को सामने लाना चाहते हैं क्योंकि इस विवाद का असर उनके परिवार, घर और बच्चों पर हो रहा है। 

Show comments

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख