Narak Chaturdashi
✕

तेज गर्मी से नहीं पड़ता रितिक रोशन को फर्क!

Updated: बुधवार, 8 जून 2016 (18:55 IST)
ऐसा माना जाता है कि सितारे बहुत अधिक आराम और शान- शौकत में रहते हैं। हकीकत यह है कि अभिनेताओं को कई बार  हालात के हिसाब से कठिन परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है।  
 
अब रितिक रोशन को ही लीजिए, जिन्होंने बाधाओं को नजरअंदाज करते हुए अपने काम को पूरा किया। कोला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए रितिक ने हाल ही में एक विज्ञापन में काम किया। 
इस विज्ञापन में रितिक एक वीडियो गेम के ग्राफिक हीरो बने हैं। इस विज्ञापन की शूटिंग धूल से सने स्थान पर तेज गर्मी में हुई। बेहद मुश्किल भरे मौसम के बावजूद रितिक रोशन ने लगातार 4 घंटे तक विज्ञापन की शूटिंग की। 
 
अपने अनुभव को साझा करते हुए रितिक ने ट्वीट द्वारा बताया ,"इसे करते बहुत मजा आया। काटने वाली गर्मी में 4 घंटे शूटिंग की।" 
 
रितिक काफी व्यस्त हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच सामंजस्य बैठाते रितिक काम के प्रति बहुत उत्सुक हैं।  फिलहाल रितिक 2017 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म काबिल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा विज्ञापन, इंडोर्समेंट और अगली फिल्म 'मोहेंजो दारो' की रिलीज के पहले की तैयारी में भी जुटे हैं। 
 
रितिक अपने कामों को पूरा करते हुए भी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का टाइम निकाल ही लेते हैं।  
 
Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख