Hanuman Chalisa
✕

‘हाउसफुल 4’ के सेट पर सोते हुए पकड़े गए अक्षय कुमार और बॉबी देओल, देखें जगाने पर कैसा था उनका रिएक्शन

Updated: मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (18:48 IST)
‘हाउसफुल 4’ के सेट पर अक्षय कुमार और बॉबी देओल को सोते हुए पकड़ा गया। रितेश देशमुख ने जब अपने हार्डकर्किंग को-स्टार को सोते देखा, तो उनका वीडियो बना लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। हाउसफुल सीरीज में ‘आखिरी पास्ता’ का किरदार निभाने वाले चंकी पांडे भी इस दौरान रितेश के साथ थे।
 
रितेश ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 22 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 22,800 लोगों ने लाइक भी किया है।
 
वीडियो में अक्षय कुमार फोन पर गाने सुनते हुए एक काउच पर सोते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बॉबी को एक कुर्सी पर सोते हुए देखा जा सकता है और उनकी गोदी पर एक छोटा सा पंखा भी रखा है। जब एक व्यक्ति आकर अक्षय को जगाता है, तब उन्हें ये एहसास हुआ कि रितेश उनका वीडियो बना रहे हैं, तो वो मुस्कुराने लगते हैं। बॉबी को भी जब जगाया गया, तो वो भी मुस्कुराने लगे।

<

My Hardworking Co Stars of #Housefull4 @akshaykumar @thedeol .....Ayeeeeeee!!!! @kritisanon @hegdepooja @kriti_official BG score by @ChunkyThePanday pic.twitter.com/rRglQoy1jU

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 13, 2019 >
 
इस वीडियो पर अक्षय ने भी कमेंट किया कि जो सेट पर होता है, वो सेट तक सीमित नहीं रहता है।
कॉमेडी से भरपूर ‘हॉउसफुल 4’ की कहानी पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने को मिलेगी।
 

‘हाउसफुल 4’ साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख