suvichar
✕

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

Updated: शनिवार, 31 मई 2025 (11:26 IST)
मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की पिछली चारों फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स ‍मिला है। हाल ही में 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब 'हाउसफुल 5' को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिल गया है। 
 
'हाउसफुल 5' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म में पांच सीन्स काटे गए हैं और कुछ शब्दों में भी बदलाव किया गया है। इसके बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं लेकिन बच्चा 12 साल से कम उम्र का हो तो किसी बड़े के साथ ही फिल्म देख सकता है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से एक सेंसुअश सीन काटा गया है। जिस सीन में बोतल से शैंपेन निकलती दिख रही है उसे काट दिया गया है। फिल्म में दो शब्दों को दूसरे शब्दों से रिप्लेस करने के लिए कहा गया है। फिल्म में एक डायलॉग है 'निकाल दूंगी', उसे बदलने के लिए कहा गया है। 
 
फिल्म का एक डायलॉग है जिसकी शुरुआत 'अपने' से होती है, उसे बदलवाया गया है। फिल्म के एक और डायलॉग को पूरी तरह हटाने के लिए कहा गया है। दो सीन्स ऐसे हैं, जिनमें हाथ से किए गए इशारे बदले गए हैं। 'हाउसफुल 5' से सेंसर बोर्ड ने 11 सेकेंड की फुटेज को हटवाया है। 
 
खबरों के अनुसार 'हाउसफुल 5' के दो वर्जन हैं, जो रिलीज होंगे, इसलिए इसे दो सेंसर सर्टिफिकेट दिए गए हैं। पर दोनों वर्जन का रन टाइम एकदम सेम है यानी 2 घंटे 45 मिनट 48 सेकेंड।
 
'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, निकितन धीर और जॉनी लीवर जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म का ‍निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून को रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख