manglik dosh calculator
✕

ईवलिन शर्मा को बुला रहा है हॉलीवुड...

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (13:07 IST)
ईवलिन शर्मा ने बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे डेविड धवन, रोहन सिप्पी, दिव्या खोसला कुमार, अयान मुखर्जी और इम्तियाज अली के साथ मैं तेरा हीरो, नौटंकी साला, यारियां, ये जवानी है दीवानी और जब हैरी मेट सेजल में काम कर लिया है। उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री को तब चौंका दिया जब वह बॉलीवुड से वर्ल्ड पीस एंड युनिटी पर भाषण देने पहुंचीं। वह बॉलीवुड से यहां पहुंची अकेली वक्ता थीं। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए इस नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में दुनिया की नामी हस्तियां मौजूद थीं। 
ऐसा लगता है ईवलिन एक के बाद एक कई तरीकों से चौंकाने वाली हैं। पता चला है कि लांस एंजिल्स में उनका बार-बार जाना बॉयफ्रेंड से मुलाकात के लिए नहीं था बल्कि पश्चिम में फिल्मों के लिए था। उन्होंने ट्वीट किया, "सुपर एक्साइटिंग टाइम्स, अच्छा है जब आपसे पूछा जाता है और स्क्रिप्ट पढ़ना होती हैं।" 
चौंक मत जाइएगा अगर ईवलिन हॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आ जाएं तो और प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान की तरह हॉलीवुड का रूख कर लें। ईवलिन यहां भी नहीं रूक रहीं, न्यूयॉर्क में बसे म्युजिक प्रोड्यूसर ब्रुकलिन शांटी एलए पहुंचे और एवलिन के साथ म्युजिक तैयार किया। 
 
जी हां! ईवलिन ने कुछ नए गाने लिखे हैं और म्युजिक वीडियो तैयार किए हैं। आगामी गाने उनके हालिया गाए गीत 'समथिंग ब्यूटीफुल' से बेहतर ही होंगे। ईवलिन अमित सेठ के साथ 'जैक एंड दिल' में नजर आने वाली हैं। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख