Bhai Dooj
✕

पहले इंटरनेशनल सिंगिंग टूर के लिए तैयार सारा जेन डायस

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (15:30 IST)
अपने दूसरे सिंगल को रिलीज़ करने जा रहीं सारा जेन डायस जल्द ही अपने प्रशंसकों को चकित करनेवाली हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पहले सिंगल 'फॉरगॉट टू बी मी' से दर्शकों के बीच हलचल मचा चुकी सारा ने हाल ही में एक इंटरनेशनल टूर साइन किया है। 
 
दुबई में होने जा रहे अपने पहले इंटरनेशनल टूर को लेकर सारा काफी उत्साहित हैं। सारा अगले माह मई में इस टूर के लिए रवाना होंगी। दुबई में उनके चार शो होनेवाले हैं। जिस जगह पर यह शोज़ होनेवाले हैं उन जगहों का चयन काफी सोच समझकर तय किये गए हैं जिससे सारा की आवाज़ कोने-कोने तक पहुंचे। 
गौरतलब है की परफेक्शनिस्ट सारा खुद इन सब बातों का खास ख्याल रख रही हैं जिससे उनके श्रोताओं को ऐसा अनोखा अनुभव मिले जिसके वह हक़दार हैं। इस सिलसिले में जब सारा से बात की गयी तो उन्होंने कहा, "इस मौके को पाकर मैं अति उत्साहित हूँ। इससे अच्छी बात कोई हो ही नहीं सकती कि आप अपने काम के साथ यात्रा करें। फ़िलहाल हम इसके डिटेल्स पर काम कर रहे हैं और जल्द ही कोई फैसला लेंगे।"

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'