biodatamaker

हिना खान और रॉकी जायसवाल की हुई सगाई, हवा में किया प्रपोज!

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (12:12 IST)
टीवी की बड़ी सेलीब्रिटीज़ में से एक, खूबसूरत, फैशनेबल, बिग बॉस 11 की रनर-अप एक्ट्रेस हिना खान की सगाई हो गई है। जी हां, उनकी फीमेल फैंस के लिए खुशखबरी और मेल फैंस के लिए शायद दुख की बात हो सकती है, लेकिन हिना खान की उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से सगाई हो चुकी है। 
 
यह खबर आते ही फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। हिना खान के लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने उन्हें अपने दुबई वैकेशन के वक़्त प्रपोज़ किया। यह बहुत सरप्राइज़िंग था। रॉकी इसके लिए बहुत समय से प्लानिंग कर रहे थे। 
 
इनकी प्रपोज़ स्टोरी सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल रॉकी और हिना वेकेशन के लिए दुबई गए थे। इसी बीच दोनों हॉट एयर बलून का लुत्फ उठा रहे थे। तभी अचानक मिड-एयर में ही रॉकी ने अपने घुटनों पर बैठकर हिना को अंगूठी देते हुए प्रपोज़ किया। 
 
हिना को उनका यह अंदाज़ बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत अपने प्यार को 'हां' कह दिया। इसके बाद सेलीब्रेट करने के लिए शैंपेन भी खुली। नीचे उतरने के बाद हिना की आखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें इस तरह का शानदार प्रपोज़ल मिलेगा। 
 
सूत्र के अनुसार रॉकी इसके लिए काफी दिनों से प्लान कर रहे थे। इसकी खबर किसी को भी नहीं थी। इसके लिए रॉकी ने अलग एयर-बलून की भी व्यवस्था करवाई थी। हिना को अनोखे काम बहुत पसंद है इसलिए रॉकी के लिए यह बेस्ट आइडिया था कि कुछ एडवेंचर के साथ हिना हो प्रपोज़ किया जाए और रॉकी की यह मेहनत सफल भी हुई, हिना बहुत खुश थीं। 


 
इस खुशी की खबर सूत्रों के हवाले से मिली है क्योंकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। हिना यह खुलकर बताना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें वक़्त चाहिए। जल्द ही फैंस को उनसे यह खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 
 
रॉकी और हिना के रिलेशनशिप की खबर काफी समय बाद सामने आई थी। बिग बॉस 11 के वक़्त भी जब हिना के ऊपर कोई इल्ज़ाम आया तब रॉकी ने उनका साथ दिया। परिवार से मिलने के समय रॉकी उनसे मिलने आते थे। ऐसे में दोनों के प्यार की खबरों ने ज़ोर पकड़ा था। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख