Daily Horoscope
✕

हिना खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (12:01 IST)
Hina Khan Health Update: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिना खान की तबीयत अचानक खराब हो गई हैं। एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिना बीते 4 दिन से अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी हिना खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह थर्मामीटर दिखाती नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 डिग्री दिखा रहा है। इसके साथ हिना लिखा, 'हाई फीवर की वजह से मेरी चार रातें बहुत बुरी तरह से बीती हैं। ये कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार 102 और 103 डिग्री टेम्प्रेचर है। उफ्फ... सिर्फ लो एनर्जी बची है।'
 
एक अन्य तस्वीर में हिना खान अस्पताल के बेड पर बैठी दिख रही हैं। इसके साथ हिना ने उन लोगों के लिए भी मैसेज दिया है, जो उनके लिए परेशान हो रहे हैं। वो लिखती हैं, 'मैं वापसी करूंगी। इंशाअल्लाह।'
 
हिना खान स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुई थीं। बीते दिनों हिना खान अपनी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को लेकर सुर्खियों में रही थीं। इस फिल्म को ऑस्कर 2024 नॉमिनेशन में जगह मिली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख