dharma sangrah
✕

हिचकी, रेड और सोनू की बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (15:09 IST)
बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन फिल्में (हिचकी, रेड और सोनू के टीटू की स्वीटी) अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और दर्शक इन फिल्मों को मिल रहे हैं। 
 
हिचकी
हिचकी एक नायिका प्रधान फिल्म है और इस नाते फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा है। फिल्म 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है और रिलीज के पहले ही लागत निकल चुकी थी। अब जो भी आ रहा है मुनाफा ही है। फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6.70 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.40 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में 961 स्क्रीन्स में यह फिल्म 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
रेड 
अजय देवगन की फिल्म 'रेड' को लागत वसूलने के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना था। यह आंकड़ा फिल्म ने दूसरे सप्ताह में पार कर लिया और अब मुनाफे का सौदा साबित हो गई। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने प्रवेश कर लिया है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में शुक्रवार को 3.55 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.71 करोड़ रुपये, रविवार को 7.22 करोड़ रुपये, सोमवार को 2.42 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 दिनों में यह फिल्म अब तक भारत से 84.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
सोनू के टीटू की स्वीटी 
बड़े सितारों की फिल्में पांचवें सप्ताह में नहीं जा पाती वहीं बिना सितारों की फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' पांचवे सप्ताह में चल रही है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। पांचवे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार को 48 लाख रुपये, शनिवार को 83 लाख रुपये, रविवार को 1.05 करोड़ रुपये, सोमवार को 47 लाख रुपये और मंगलवार को 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 33 दिनों में यह फिल्म 105.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख