manglik dosh calculator
✕

हिचकी का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 26 मार्च 2018 (12:34 IST)
यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के होशियार निर्माताओं में होती है। आदित्य फिल्म का बजट इस तरह से प्लान करते हैं कि उनकी अधिकांश फिल्मों की, खासतौर से कम बजट की फिल्मों की, लागत रिलीज के पहले ही वसूल हो जाती है। 
 
हाल ही में आदित्य की फिल्म 'हिचकी' रिलीज हुई है जिसमें उनकी पत्नी रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका अदा की है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो टूरेट सिंड्रोम से ग्रस्त है और स्कूल टीचर है। 
 
20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 'हिचकी' की लगभग पूरी लागत रिलीज के पहले ही वसूल हो चुकी थी। फिल्म दूसरे दिन  से ही फायदे का सौदा बन गई है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन एक नायिका प्रधान फिल्म के नाते अच्छा माना जा सकता है। 

ALSO READ: बागी 2 : 467 घंटे की ट्रेनिंग, 78 दिन का एक्शन और 271 कट्स
पहले दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन कलेक्शन में लगभग 62 प्रतिशत का उछाल आया। दूसरे दिन के कलेक्शन रहे 5.35 करोड़ रुपये। 
 
तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला। लगभग 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन तीसरे दिन हुआ। इस तरह से पहले वीकेंड का कलेक्शन लगभग 15.40 करोड़ रुपये रहा। 
 
मंडे टेस्ट 'हिचकी' के लिए अहम है। इस दिन के कलेक्शन के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म कितनी दूर तक जाती है। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख