ramcharitmanas

अब टाइगर श्रॉफ को लेकर बनेगी हीरोपंती 2?

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (19:07 IST)
टाइगर श्रॉफ को साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड में पहला अवसर दिया था। फिल्म थी 'हीरोपंती', जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी किया था। इस फिल्म के बाद टाइगर के पैर बॉलीवुड में जम गए। साजिद के लिए टाइगर ने बागी सीरिज भी की जिसके बॉक्स ऑफिस रिज़ल्ट धमाकेदार रहे। 
 
टाइगर और साजिद की बेहतरीन बांडिंग है और इसी को दोनों मिल कर और आगे बढ़ा रहे हैं। खबर है कि हीरोपंती 2 की प्लानिंग हो चुकी है और जल्दी ही इस बारे में घोषणा कर मई 2020 से शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। 
 
साजिद के दिमाग में अरसे से यह विचार था कि हीरोपंती को भी आगे बढ़ाया जाए। सीरिज का रूप दिया जाए। कुछ महीनों पहले ही उन्हें एक स्क्रिप्ट पसंद आई जो हीरोपंती 2 बनाने के लिए आदर्श है। टाइगर को यह स्क्रिप्ट बता दी गई है और वे इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं। 
 
रैम्बो फिर आगे बढ़ी? 
टाइगर को लेकर सिद्धार्थ आनंद ने 'रैम्बो' बनाने की घोषणा बहुत पहले की थी, लेकिन अब तक फिल्म शुरू नहीं हो पाई। बागी 3 के बाद टाइगर इस फिल्म को शुरू करने वाले थे, लेकिन अब ताजा खबर यह है कि फिर से एक बार रैम्बो को आगे बढ़ा दिया गया है। इसलिए टाइगर हीरोपंती 2 शुरू करने वाले हैं। 

Show comments

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म

'रॉकी भाई' के मुरीद हुईं नयनतारा, यश के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के 6 साल, जब जाह्नवी कपूर ने पर्दे पर दिखाया था एक महिला के जज्बे और साहस की कहानी

8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी 'राका' की शूटिंग कर रहीं हैं दीपिका पादुकोण, सितंबर की डिलीवरी से पहले करेंगी शूट रैप

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के 'अफेयर्स' वाले आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अपनों की बुराई करना आसान रास्ता है

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख