dharma sangrah
✕

कॉफी विद करण शो में किए गए कमेंट्स के लिए हार्दिक पंड्या ने मांगी माफी

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (14:00 IST)
पिछले दिनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या नजर आए थे। उनके साथ मौजूद थे केएल राहुल। इस शो में दोनों क्रिकेटर्स कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए थे और उन्होंने कुछ ऐसे कमेंट्स कर डाले कि लोग नाराज हो गए। यह बात आखिरकार हार्दिक के कानों तक भी पहुंची और उन्होंने अपने कमेंट्स के लिए माफी मांगी है। 
 
हार्दिक ने ट्वीट किया है कि शो के मूड को देखते हुए मैं कुछ ज्यादा ही बहक गया था। मेरे द्वारा शो में किए गए कमेंट्स से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना या किसी का अनादर करना नहीं था। 


 
संभव है कि हार्दिक अपने कमेंट्स पर लोगों द्वारा किए गए ट्रोल से हैरान और परेशान हो गए हों। बात ज्यादा बढ़े इसके पहले ही उन्होंने माफी मांग कर बात को खत्म करना उचित समझा। 
 
विराट को सचिन से बताया था बेहतर 
करण जौहर ने जब पूछा था कि सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली में से कौन बेहतर है तो हार्दिक ने विराट कोहली का नाम लिया था। इस पर सचिन के फैंस भड़क गए थे और उन्होंने हार्दिक को खरी-खोटी सुनाई थी। 
 
सेक्स लाइफ भी की थी डिस्कस 
सेक्स लाइफ के बारे में भी हार्दिक ने चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि जब पहली बार वे सेक्स कर के आए थे तब उन्होंने घर पहुंच कर अपने माता-पिता से कहा था कि वे करके आए हैं। यह जवाब सुन कर करण जौहर दंग रह गए थे। कई लोगों ने इसे महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया था। बीसीसीआई में भी इसको लेकर नाराजगी जाहिर की गई। 

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख