dharma sangrah
✕

हैप्पी फिर भाग जाएगी की शूटिंग खत्म

Updated: गुरुवार, 17 मई 2018 (13:39 IST)
वर्ष 2016 में आई रॉम-कॉम फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म की सक्सेस के बाद निर्माताओं ने इसका अगला भाग बनाने की घोषणा की थी और फैंस खुश थे। फिल्म का नाम 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' रखा गया है, जिसमें लीड के तौर पर इस बार सोनाक्षी सिन्हा हैं। 
 
इस फिल्म की शुरुआत होने पर सोनाक्षी ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए बताया था कि यह एक बड़ी हैप्पी फैमिली है.. इस जर्नी को शुरू करने का इंतज़ार है। हालांकि इसमें डायना पेंटी भी होंगी। साथ ही इसे पहले भाग के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने ही डायरेक्ट किया है। अब फिल्म की शूटिंग खत्म भी हो चुकी है। सोनाक्षी के फिल्म रैप के टाइम भी अपनी खुशी जाहिर की। 
 
सोनाक्षी ने ट्विट कर लिखा कि फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी की शूटिंग खत्म हो गई है। यह बेहतरीन टीम के साथ बहुत शानदार जर्नी थी। थैंक यू मुदस्सर अजीज मेरी ज़िंदगी में हैप्पी को लाने के लिए। और पूरी कास्ट और क्रु को भी। 24 अगस्त का इंतज़ार है। 
 
इसी के साथ निर्देशक ने भी आभार व्यक्त करते हुए लिखा खुशी और संतुष्टि के बीच, इस शानदार प्यारी फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी को फिल्माने के मूमेंट्स अंत की ओर। आंखों में खुशी के आँसू है। सिर्फ एक वादा.. आपको एंटरटेन करने का। 
 
हैप्पी फिर भाग जाएगी में सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिम्मी शेरगिल, पियूष मिश्रा, अली फैजल, डायना पेंटी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। फिल्म 24 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख