kalsarpa dosh calculator
✕

कभी आमिर खान के बॉडीगार्ड थे रोनित रॉय

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (11:03 IST)
Ronit Roy Birthday: टीवी से लेकर बॉलीवुड और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी एक अलग पहचान बना चुके रोनित रॉय 11 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोनित को 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में 'मिस्टर बजाज' का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता मिली थी।
 
रोनित रॉय न केवल एक अभिनेता है, बल्कि एक बिजनेसमैन थी है। वह ऐस सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन एजेंसी नाम की कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी बॉलीवुड सेलेब्स को सेवा प्रदान करती है। रोनित रॉय एक वक्त आमिर खान के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं।

एक इंटरव्यू में रोनित ने कहा था कि जब मेरे पास कोई काम नहीं था तो मैंने अपनी एक कंपनी शुरू की थी। उन्होंने बताया, मैं दो साल तक आमिर खान का बॉडीगार्ड रहा। इस दौरान मैंने उनसे सीखा कि अपने काम के प्रति मेहनत और लगन क्या होती है।
 
रोनित ने कहा था कि आमिर की मदद से उन्हें काम मिलने लगा। इसके बाद एकता कपूर ने उन्हें अपने दो बड़े शोज के लिए कास्ट किया।
 
बता दें कि रोनित को सबसे ज्यादा शोहरत एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के किरदार मिहीर और 'कसौटी जिंदगी की' के मिस्टर बजाज के रूप में मिली थी। रोनित ने एक और किस्सा सुनाते हुए कहा था एक बार किसी ने उनके मैनेजर को कहा, हम रोनित को क्यों कास्ट करें? उनसे बेहतर तो जूनियर आर्टिस्ट है।
 
रोनित ने कहा था, उस समय मैं उनका मतलब समझ नहीं पाया। लेकिन उन्होंने ऐसा करके मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया था। रोनित ने बताया दो साल पहले उसी शख्स ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था। जिसकी कहानी बहुत बुरी थी और इसीलिए उन्होंने उसे मना कर दिया। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख