Hanuman Chalisa
✕

कभी रहते थे एक कमरे के घर में, अब इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पंकज त्रिपाठी

Updated: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (22:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पंकज ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक गांव से निकलकर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। 

 
पंकज त्रिपाठी ने मनोरंजन जगत में इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह न सिर्फ एक कमरे के मकान में रहे बल्कि उन्‍होंने गुजारे के लिए कई छोटे मोटे काम भी किए। पंकज त्रिपाठी ने एक होटल में बतौर कुक भी काम किया। 
 
खबरों के अनुसार पंकज त्रिपाठी की नेट वर्थ की 40 करोड़ रुपए है। पंकज त्रिपाठी एक महीने में 30 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनकी कमाई मेन सोर्स फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है। पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए लेते हैं।
 
वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पंकज त्रिपाठी 1-2 करोड़ लेते हैं। पंकज त्रिपाठी मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर में रहते हैं। साथ ही बेलसंद में भी उनके पास घर है। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।
 
पंकज त्रिपाठी की गाड़ियों की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज बेन्ज E200, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज एमएल 500 जैसी लग्जरी कारें हैं। 
 
पंकज त्रिपाठी ने साल 2003 में कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने हिन्दी फिल्म 'रन' में काम किया. पंकज ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया। उन्हें फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से जबरदस्त पहचान मिली। 
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख