Hanuman Chalisa
✕

इस बीमारी से पीड़ित हैं फातिमा सना शेख, दंगल के सेट पर हो गई थी ऐसी हालत

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2025 (10:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख 11 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। फातिमा को 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' से जबरदस्त पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की बेटी का रोल निभाया था। 
 
बीते दिनों फातिमा सना शेख ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फातिमा को एपिलेप्सी यानी मिर्गी की बीमारी हैं। फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया था।
 
फातिमा ने कहा था, मुझे दंगल की शूटिंग के दौरान अपनी मिर्गी के बारे में पता चला। शूटिंग के दौरान मैंने सेंस पूरी तरह खो दिया था और अस्पताल मैंने अस्पताल जाकर आंखें खोलीं। मैं इसे पहले 5 साल तक नजरअंदाज कर रही थी। अब वह अपनी सेहत को लेकर काफी सावधान रहती हैं और अपनी ये कंडीशन फिल्म के मेकर्स को जरूर बता देती हैं।
 
फातिमा ने मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान जूता सुंघाने वाले मिथ पर भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, जूते को सूंघने की जरूरत कतई नहीं होती है। ये मिथ है। प्लीज ऐसा मत करना। इससे बाहर निकलना वैसे भी इतना भयानत है। लोगों ने ये मेरे साथ किया था। 
 
फातिमा सना शेख ने फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी काम किया है। वह बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे शो में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में भी अभिनय किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख