sundarkand

गुलज़ार की 29 वर्ष पुरानी फिल्म 'लिबास' आखिरकार होगी रिलीज

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (12:42 IST)
गुलज़ार के फैंस को इस बात की निराशा है कि उनके प्रिय निर्देशक की फिल्म 'लिबास' अब तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म 1988 से तैयार है। जब उम्मीद खत्म हो गई हो तब गुलज़ार के जन्मदिन (18 अगस्त) पर खुशखबरी आई कि यह फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। ज़ी ने उनकी फिल्म को रिलीज करने का बीड़ा उठाया है। लिबास फिल्म समारोह में तो दिखाई गई थी, लेकिन आम दर्शक इसे देखने से वंचित रह गए थे। 
 
लिबास में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह गुलज़ार की लघु कथा 'सीमा' पर आधारित है। फिल्म में राज बब्बर, सुषमा सेठ, उत्पल दत्त, अन्नू कपूर और सविता बजाज ने भी अभिनय किया है। फिल्म में गुलज़ार के गीत हैं और राहुल देव बर्मन का संगीत। इस फिल्म का गीत 'सिली हवा छू गई' (लता मंगेशकर) और 'खामोश सा अफसाना' (लता मंगेशकर और सुरेश वाडकर) काफी लोकप्रिय हुए। 
 
इस फिल्म को विकास मोहन ने प्रोड्यूस किया था। उनका फिल्म को रिलीज करने का सपना उनके बेटे अमूल विकास मोहन और अंशुल विकास मोहन पूरा करने जा रहे हैं। 
अमूल का कहना है 'मैं भाग्यशाली हूं कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ हूं। कुछ कारणों से यह फिल्म अब तक प्रदर्शित नहीं हो पाई है। ये मेरे पिता का सपना था और मैं खुश हूं कि यह पूरा होने जा रहा है। फिल्म इस वर्ष के अंत तक थिएटर्स में देखने को मिलेगी। कुछ सप्ताह बाद हम रिलीज डेट के बारे में बताएंगे।' इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ज़ी स्टुडियो करेगा। 

Show comments

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की 'हीरो की हॉरॉरोइन' में आएंगे नजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला था 'स्पिरिट' का पूरा नरेशन, फिल्म छोड़ने की असली वजह पर बड़ा दावा!

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं तीसरी बार मां? प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को बताया अपना 'सच्चा हमसफर', बोलीं- उनकी यादें ही मेरी जिंदगी को पूरा करने के लिए काफी

डीप नेक हॉल्टर टॉप में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर बढ़ाया पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख