dharma sangrah
✕

यह फिल्म फिर अटकी, अक्षय और आमिर के बाद रणबीर कपूर भी राजी नहीं

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (19:31 IST)
गुलशन कुमार के जीवन पर फिल्म 'मुगल' बनाने की योजना भूषण कुमार ने बहुत पहले बनाई थी, लेकिन यह फिल्म शुरू ही नहीं हो पा रही है। अक्षय कुमार को लेकर यह फिल्म अनाउंस की गई थी। शिव मंदिर में जाकर भूषण ने अक्षय को साइन किया था और निर्देशन की जवाबदारी सुभाष कपूर को सौंपी गई थी। 
 
यहां तक बात सही चल रही थी, लेकिन इसके बाद रूकावट आने लगी। अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट में खामियां नजर आईं और बाद में उन्होंने फिल्म से अपने आपको अलग कर लिया। 
 
अचानक आमिर खान इस फिल्म से जुड़ गए। आमिर फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं इसी बात पर सस्पेंस बना रहा। इसी बीच मीटू के चपेट में निर्देशक सुभाष कपूर आ गए और आमिर फिल्म से अलग हो गए। 
 
बताया जाता है कि निर्माता ने आमिर को फिल्म से जुड़े रहने की अपील की और निर्देशक सुभाष को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि आमिर अब फिल्म से जुड़े हैं या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। 
 
आमिर ने फिल्म में लीड एक्टर के रूप में रणबीर कपूर को लेने की सलाह दी थी। रणबीर कपूर ने हां और ना के बीच सभी को उलझाए रखा। अब सुनने में आया है कि रणबीर कपूर भी यह फिल्म नहीं करना चाहते हैं। 
 
अब एक बार फिर से नए कलाकार की खोज की जा रही है। भूषण कुमार यह फिल्म जरूर बनाएंगे, लेकिन अभी तो वे फिल्म शु‍रू कर लें यही बहुत है। 

Show comments

काली खेती मूवी प्रिव्यू: हवेली और भूतों का दौर पुराना हुआ, अब खेत उगलेंगे खौफ; जानिए जैकी श्रॉफ की इस रूरल साइकोलॉजिकल हॉरर की हर बात

सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, शिमला में दर्ज हुई एफआईआर

सूर्या: अंत से आरंभ तक- दहाड़ नहीं, इस बार खामोशी से वार करेंगे सनी देओल; इस साउथ सस्पेंस थ्रिलर का है रीमेक

अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती की नई सीरीज ‘पुष्पक विमान’ का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

सुनील शेट्टी की ‘नन्हे दिल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन और समानता की कहानी छू जाएगी दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख