Hanuman Chalisa

गोलमाल सीरिज का यह पार्ट मुझे पसंद नहीं : अजय देवगन

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (18:43 IST)
अजय देवगन आजकल अपनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' के प्रमोशन में लगे हुए है। इस कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज़ में वे चौथी बार काम कर रहे हैं। 
 
अजय का कहना है कि यह एक साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म है, जो एक्टर और एक्ट्रेस दोनों को समान महत्व देती है। कॉमेडी सिर्फ मेल एक्टर के भरोसे नहीं चलती। हमारी फिल्म में चार-पांच हीरो हैं, लेकिन एक्ट्रेस का भी उतना ही अच्छा रोल है। कुछ फिल्में होती है जहां मेल एक्टर्स डबल मीनिंग बातें करते हैं और महिलाओं को सिर्फ उसमें मज़े के लिए ही रखा जाता है,  लेकिन हम इसमें विश्वास नहीं रखते। 
 
अजय ने आगे बताया कि पारिवारिक मनोरंजन के लिए आजकल बहुत कम फिल्में बन रही हैं। मैं अपनी हर फिल्म को एक परिवार मनोरंजन के रूप में बनाए रखने की कोशिश करता हूं ताकि हर कोई जाकर देख सके। 
 
गोलमाल की इस चौथी फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म का दूसरा पार्ट इतना पसंद नहीं, लेकिन तीसरा पार्ट अच्छा था। मुझे पहला और चौथा पार्ट सबसे ज़्यादा पसंद है। टीम को उम्मीद नहीं की थी कि दर्शकों को इस हद तक यह फ्रैंचाइज़ी पसंद आएगी। फिल्म ने सिर्फ थिएटर ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब हम इसका पांचवा पार्ट बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।
 
फिल्म 20 अक्टोबर को रिलीज़ हो रही है। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख