dharma sangrah
✕

क्या Geeta Kapur ने गुपचुप रचा ली शादी? कोरियोग्राफर ने बताया सच

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (12:48 IST)
कोरियोग्राफर गीता कपूर इन दिनों अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खिोयों में हैं। दरअसल, गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की। जिसमे वो लाल सूट और मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दीह। इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे की गीता कपूर ने गुपचुप शादी रचा ली है।

 
वहीं अब गीता कपूर ने इन कयासों का जवाब दिया है। गीता ने इन खबरों को लेकर अफवाह का नाम दिया है और बताया है कि उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर शादी करती हूं तो वे किसी नहीं छुपाएंगी। उनकी मां को गुजरे अभी ही चंद ही महीने हुए हैं और वे शादी का तो बिलकुल भी नहीं सोच रही हैं। 
 
खबरों के अनुसार गीता ने अपनी फेवरेट डीवा रेखा को यह लुक डेडिकेट किया है। उन्होंने कहा, शादी का इतना बड़ा फैसला, मैं चुपचाप कर नहीं सकती। मेरी मां को गुजरे सिर्फ चार महीने ही हुए हैं। इसलिए सबको बता दूं, शादी नहीं हुई है मेरी। दरअसल सुपर डांसर चैप्टर 4 के अगले एपिसोड में हम बॉलीवुड क्वीन स्पेशल शूट कर रहे थे। तो मेरी आइडियल और फेवरेट रेखा जी को बस मेरी तरफ से एक छोटी सी भेंट है। 
 
बता दें कि 47 साल की गीता ने अभी शादी नहीं की है। सभी उन्हें गीता मां कहकर बुलाते हैं। गीता कपूर की डांस कोरियोग्राफी काफी मशहूर है। गीता ने महज 15 साल की उम्र में फराह खान का ग्रुप ज्वॉइन कर लिया था। बाद में उन्होंने फराह के साथ कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्ब्तें, कल हो न हो, ओम शांति ओम सहित कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख