Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर 'फितूर' और 'सनम रे' की कैसी है शुरुआत?

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (16:32 IST)
वैलेंटाइन वीक में मोहब्बत के इर्दगिर्द घूमने वाली दो फिल्में 'फितूर' और 'सनम रे' रिलीज हुई। 'फितूर' बड़े बजट और कलाकारों की फिल्म है, लेकिन फिल्म की शुरुआत निराशाजनक है। सुबह के शो में 10 से 15 प्रतिशत दर्शक नजर आए जबकि अभिषेक कपूर की पिछली दोनों फिल्मों 'रॉक ऑन' और 'काई पो छे' को बेहद पसंद किया गया था। कैटरीना कैफ भी आकर्षित नहीं कर पाई। उम्मीद है कि शाम और रात के शो में भीड़ बढ़े। इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फिल्म भारत में सिर्फ 1225 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स में रिलीज की गई है। फिल्म की खराब शुरुआत देखते हुए माना जा सकता है कि पहले दिन का कलेक्शन पांच करोड़ के आसपास रहेगा। 
 
फि तूर की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
'सनम रे' का संगीत हिट हो चुका है और इसे 'फितूर' से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म की ओपनिंग खास नहीं है और 15 से 20 प्रतिशत तक सिनेमाहॉल में दर्शक थे। सिंगल स्क्रीन में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3 से 4 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। ट्रेड के कई लोगों का मानना है कि कलेक्शन के मामले में पहले दिन यह फिल्म 'फितूर' को मात दे सकती है। 
हॉलीवुड मूवी 'डेडपुल' भी रिलीज हुई है। फिल्म की ओपनिंग बड़े शहरों के बड़े मल्टीप्लेक्सेस में अच्छी है। मुंबई में पहला शो फुल रहने की खबर है।  फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन चार करोड़ के आसपास रह सकता है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल