sundarkand

बाहुबली के बाद 'साहो' में प्रभाष का एक्शन अवतार

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (01:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'बाहुबली' में मुख्य भूमिका निभाने के बाद जानेमाने अभिनेता प्रभाष हाईटेक एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म का टीजर 'बाहुबली 2' के साथ रिलीज होगा। 
 
'बाहुबली' की सफलता के बाद देशभर में प्रभाष की फैन फोलोइंग बढ़ी है जिसे भुनाने के लिए फिल्म को हिन्दी, तमिल और तेलगू में एक साथ शूट किया जा रहा है। दर्शकों को 'साहो' प्रभाष बिलकुल नए अंदाज में दिखेंगे। उच्च तकनीक के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन से लैस इस फिल्म में रोमांस के साथ थ्रिलर और ड्रामे का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कुछ बड़े नाम शामिल हैं।
 
आईवी क्रिएशन प्रोडक्शन की प्रस्तुति 'साहो' का निर्माण वम्सी और प्रमोद कर रहे हैं जबकि इसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने संगीत दिया है और गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। (वार्ता)

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख