sundarkand

'पीएम नरेंद्र मोदी' 5 अप्रैल को होगी रिलीज

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (12:43 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' 5 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। पहले यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, लोगों की मांग पर हम यह फिल्म एक सप्ताह पहले ही ला रहे हैं। लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और उत्सुकता भी, इसलिए हम उन्हें लंबा इंतजार नहीं कराना चाहते। यह 1.3 अरब लोगों की कहानी है और मैं नहीं चाहता कि लोग इसे देखने के लिए इंतजार करें।

फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय ने निभाई है और निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म में मोदी के मुख्यमंत्री पद से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

फिल्म के अन्य कलाकार बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायण, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता, अंजान श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, रमाकांत दायमा, अक्षत आर सलूजा, जिमेश पटेल और दर्शन कुमार हैं। संदीप सिंह के साथ ही विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह निर्माता हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

Show comments

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, गोस्वामी तुलसीदास की अमर गाथा आएगी पर्दे पर

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख