dharma sangrah
✕

'कार्तिकेय 2' का हिन्दी ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Updated: सोमवार, 8 अगस्त 2022 (15:45 IST)
'कार्तिकेय 2' दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स द्वारा प्रेजेन्ट किया गया है। ये सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर 2014 में आई कार्तिकेय की सीक्वेल है। इस फिल्म को चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया हैं। वहीं फिल्म का प्रोडक्शन टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल का हैं। 

 
इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, विवा हर्षा और आदित्य मेनन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म की कोरियोग्राफी कार्तिक घट्टामनेनी ने की है और म्यूजिक काला भैरव ने दिया है। बता दें ये एक तेलुगु लैंगुएज फिल्म है जिसे 5 भाषाओं में डब किया गया है।
 
हाल ही में इसका जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया। 'कार्तिकेय 2' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है जो अपने पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों को अपनी सीट से बंधे रहने पर मजबूर करती है, यह जानने के लिए कि आगे और क्या कुछ है। इसके साथ निर्देशक चंदू मोंडेती ने अपने अनोखे विजन को स्क्रीन्स पर दर्शाने में पूरी तरह से कामयाबी हासिल कर ली हैं। 
 
फिल्म के एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने अपने किरदार टी को पूरे आत्मविश्वास के साथ दर्शाने के लिए बेहद शानदार काम किया हैं। बात करें वेटरन और लेजेंड्री एक्टर अनुपम खेर की तो उन्होंने भी फिल्म के ट्रेलर में जिस सहजता और आसानी के साथ अपनी डायलॉग डिलीवरी की हैं, वो फिल्म के कॉन्फिडेंस और ऑथेंटिसिटी को और बढ़ा देती हैं।
 
इस माइथोलॉजिकल फिल्म के ट्रेलर ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज के साथ दर्शक एक और ब्लॉकबस्टर हिट देख सकते हैं जो न सिर्फ उनके लिए एक विजुअल ट्रीट होगी बल्कि एक मास्टरपीस होने का भी वादा करती है। पैन इंडिया फिल्म 'कार्तिकेय 2' इस साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने ने लिए पूरी तरह तैयारी है।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख