Daily Horoscope
✕

Fighter Box Office collection: रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर हालत हुई खराब

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (14:26 IST)
Fighter Box Office collection: रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर दर्शकों में खास उत्सुकता नहीं जगा पाया था और तभी से लग रहा था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा अनुरूप ओपनिंग नहीं मिलेगी। हुआ भी ऐसा। पहले दिन फिल्म मात्र 24.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। सुबह के शो में हालत खराब थी जो दिन ढलते थोड़ी सुधरी। 
 
दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी थी जिसका लाभ तो मिला, कलेक्शन में उठाव तो आया, लेकिन यह भी उम्मीद से कम रहे। फिल्म ने 41.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि उम्मीद 60 प्लस की थी। 

 
तीसरे दिन फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन रविवार होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में खास उछाल नहीं आया। ये 30.20 करोड़ रुपये रहे। रविवार से ही फिल्म बैठ गई और सोमवार को हालत बहुत ज्यादा खराब रही। कलेक्शन 10 करोड़ रुपये या इससे भी अंदर रहे हैं। चार दिनों में फिल्म ने 123.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 200 करोड़ से भी कम रह सकता है। 
 
फाइटर को थोड़ी बहुत सफलता मेट्रो सिटी और चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में ही मिली। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म के कलेक्शन बहुत खराब रहे और उनमें उठाव नहीं आया। 

ALSO READ: रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने Fighter को लेकर की खास बातचीत
 
वर्ष 2024 की पहली बड़ी रिलीज 'फाइटर' है। जिस तरह से फिल्म ने अब तक प्रदर्शन किया है उससे जोरदार झटका बॉलीवुड को लगा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख