sundarkand

फातिमा सना शेख भी हुईं कोरोनावायरस से संक्रमित, बोलीं- प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं

Updated: बुधवार, 31 मार्च 2021 (11:43 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 
फातिमा ने बताया कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।

बता दें, फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे। इसके पहले एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख