Daily Horoscope
✕

फरहान अख्तर की 'तूफान' को सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

Updated: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (17:00 IST)
फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो गई है। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्में में फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत अजीज अली - द बॉक्सर की कहानी दिखाई गई है जो डोंगरी से बॉक्सिंग रिंग तक लड़ने के जुनून और प्यार के मजबूत समर्थन के साथ दिलचस्प सफ़र तय करता है। 

 
सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। दर्शक और प्रशंसक फरहान के शक्तिशाली प्रदर्शन को पसंद कर रहे हैं और भूमिका के लिए उनके सराहनीय परिवर्तन ने उनके प्रशंसकों के होश उड़ा दिए है। अनन्या की भूमिका निभा रही मृणाल ठाकुर, जो काफी हद तक प्रेरक शक्ति हैं, इस फिल्म की एंकर, अज्जू के साथ शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री साझा करती हैं। 
 
इसके अलावा, प्रशंसकों ने परेश रावल और फरहान के बीच केमिस्ट्री की भी सराहना की है जो फ़िल्म में फरहान के कोच नाना निभा रहे हैं और लोगों ने इस फिल्म के हर करैक्टर के साथ प्रतिध्वनित किया है। निस्संदेह, यह मनोरंजक कहानी आपको पूरी तरह से स्तब्ध कर देगी। 
 
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 'तूफान और उसका जादू' देखने के बाद कुछ प्रशंसकों ने इस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी...
 
फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक शाह और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में हैं और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित है। तूफ़ान" को अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। तूफान का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROMP पिक्चर्स ने किया है।

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख