dharma sangrah
✕

फरहान-रितिक: दोस्ती बड़ी या बिजनेस?

Updated: शनिवार, 14 मई 2016 (15:24 IST)
फरहान अख्तर और रितिक रोशन की दोस्ती बहुत परानी है। कहा जा सकता है कि बचपन के यार हैं। जब ‍फरहान ने अपनी पहली मूवी 'दिल चाहता है' प्लान की थी तो रितिक को वे लेना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। बाद में 'लक्ष्य' में दोनों ने साथ काम किया।

फरहान की खातिर रितिक ने 'डॉन 2' में महत्वहीन भूमिका निभाई थी। अब दोनों की फिल्म एक ही दिन रिलीज होने वाली है। 26 जनवरी 2017 को रितिक की 'काबिल' और फरहान की 'रईस'। इस कारण से सवाल उठने लगे कि दोस्ती बड़ी या बिजनेस? 

मिलने वाले हैं दोनों दोस्त... अगले पेज पर
 
 

खबर है कि रितिक और फरहान जल्दी ही मिलने वाले हैं। दोनों ही चाहते हैं कि उनकी फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित न हो क्योंकि नुकसान उठाना पड़ सकता है। हाल ही 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' की टक्कर से बॉलीवुड ने सबक सीखा है कि दो फिल्मों की टकराहट का कोई मतलब नहीं है। दिक्कत सबसे बड़ी यह है कि दोनों में से कोई भी ‍अपनी फिल्म आगे-पीछे नहीं करना चाहता है। रितिक के पिता राकेश रोशन स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने पहले फिल्म रिलीज करने की घोषणा की है, इसलिए वे पीछे नहीं हटेंगे। 'रईस' के निर्माता फरहान भी तैयार नहीं हैं। फरहान-रितिक की मुलाकात क्या गुल खिलाती है, आने वाले दिनों में पता चलेगा।
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख