dharma sangrah
✕

ईशा गुप्ता जुटा रही हैं इस खिलाड़ी के लिए पैसा

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (17:46 IST)
हाल ही में 'कमांडो 2' में दिखाई दी ईशा गुप्ता ने एक सराहनीय कदम उठाया है। वे एक उभरते खिलाड़ी के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं ताकि आगे चल कर वह देश के लिए कुछ कर सके। 
 
आइस स्केटर निखिल पिंगले लगातार प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे ओलिम्पिक की तैयारी करने के लिए कनाडा जाना चाहते हैं जहां पर आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण ले सके। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है। 
 
निखिल की मदद के लिए ईशा आगे आईं। उन्होंने विभिन्न वेबसाइट्स के जरिये निखिल के लिए पैसा जुटाया है। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मदद के लिए कहा। 
ईशा के अनुसार उन्हें निखिल के बारे में एक दोस्त के जरिये पता चला था। मैं खेल बहुत पसंद करती हूं और खासतौर पर उन खेलों को प्रमोट करती हूं जिनके बारे में हमारे देश के लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। हमारे यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन साधनों के अभाव में वे ज्यादा आगे नहीं जा पाते हैं। 
 
फिलहाल निखिल के लिए ईशा फंड जुटा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि निखिल प्रशिक्षण के लिए कनाडा जरूर जा सकेंगे। 

Show comments

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से की खास अपील

'स्मित मच्छार के लिए भी दो शब्द बोलिए', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, पूछे 3 तीखे सवाल

दिलजीत दोसांझ ने किया 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का ऐलान, इन 7 शहरों में करेंगे लाइव परफॉर्म

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख प्राइज मनी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख