biodatamaker
✕

काश! मेरा सरनेम अलग होता : ईशा गुप्ता

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की हाल ही 'बादशाहो' आई है। ईशा को अक्सर ऐसा लगता है कि अगर उनका सरनेम कुछ और होता तो चीजें अलग होतीं। 
 
31 वर्षीय इस अभिनेत्री ने 2012 में 'जन्नत 2' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने और 3-4 फिल्में कीं। ईशा ने कहा कि जो काम मैंने अब तक किया है, मुझे उस पर गर्व है। यह यात्रा कठिन थी, लेकिन मैंने अपने दम पर रास्ता बनाया है। मेरी इच्छा है कि कोई हो, जो मेरे लिए ही फिल्म बनाए। 
 
कभी आप सोचते हैं कि 'काश कि मेरा यह सरनेम न होते हुए कुछ और होता!' ईशा के कहने का मतलब किसी फिल्मी सितारे के बच्चे के सरनेम से था। ईशा के पापा एयरफोर्स में थे। वे जहां भी ट्रांसफर होकर जाते थे, वहां नए दोस्त बनते थे लेकिन उन्हें हमेशा आउटसाइडर वाली भावना आती थी और यही भावना उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहकर भी आती है। 


 
ईशा ने बताया कि मुझे लगता है कि मैं अभी भी एक बाहरी व्यक्ति हुं। मुझे अभी भी कुछ सो-कॉल्ड इंडस्ट्री पीपल के व्यवहार से यह पता लग जाता है। मैं उन्हें ब्लैम नहीं करती, क्योंकि मैंने उनका हिस्सा बनने की कोशिश नहीं की और मैं यह चाहती भी नहीं हुं। 
 
उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मुझे अधिक काम पाने के लिए और बाहर जाना चाहिए। मुझे नहीं पता कि यह कैसे काम करता है, मैं बाहर नहीं जाती, मैं बस नहीं कर सकती ऐसा। मैं काम पाने के लिए किसी से मीठी बातें नहीं कर सकती, न ही उनके आगे-पीछे घूम सकती हुं। अगर मुझे पसंद नहीं करते, तो मुझे काम मत दो। 
 
'बादशाहो' के बारे में ईशा कहती हैं कि इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डीक्रूज के होने के बावजूद मेरा रोल अच्छा है। 
Show comments

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

बाली में हुए हादसे के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर की पहली पोस्ट, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख