dharma sangrah
✕

Exclusive: सुल्तान का बॉक्स ऑफिस गणित... सलमान कमाएंगे सौ करोड़

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (11:52 IST)
सुल्तान की रिलीज के पहले ही लागत लगभग वसूल हो चुकी है और पहले दिन से ही कमाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह फिल्म 55 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। 25 करोड़ रुपये प्रचार में खर्च किए गए हैं। इस तरह से फिल्म की कुल लागत होती है 80 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 60 करोड़ रुपये और म्युजिक राइट्स 15 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस तरह से 75 करोड़ रुपये वापस आ चुके हैं। 
 
फिल्म में काम करने के बदले में सलमान खान ने कोई फीस नहीं ली है। वे मुनाफे में पचास प्रतिशत के भागीदार यश राज फिल्म्स के साथ हैं। माना जा रहा है कि फिल्म भारत में लगभग तीन सौ करोड़ का बिजनेस करेगी। इसमें से डेढ़ सौ करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। 75 सलमान के होंगे और 75 यश राज फिल्म्स के। 
 
विदेश में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म छू सकती है। इसमें से 25 करोड़ रुपये सलमान के और 25 यश राज फिल्म्स के होंगे। इस तरह से सलमान के खाते में सौ करोड़ रुपये का मुनाफा लगभग तय है। संभव है कि वे इससे भी ज्यादा की कमाई कर लें।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख