Daily Horoscope
✕

क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो का दीपिका पादुकोण को लेकर सपना, आखिर क्या करना चाहते हैं दीपिका के साथ?

Published: शुक्रवार, 18 मई 2018 (15:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सिर्फ पहचान ही नहीं बल्कि फैन फॉलोइंग भी दुनियाभर में फैली हुई है। हाल ही में पता चला है कि वेस्टइंडीज और चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो दीपिका पादुकोण के सबसे बड़े फैंस में से एक हैं। ड्वेन ब्रावो ने दीपिका को लेकर उनके सपने का खुलासा भी किया। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स के ही टीममेट हरभजन सिंह के वेब शो 'भज्जी ब्लास्ट' में ड्वेन ब्रावो आए और वहां उन्होंने बातचीत के दौरान दीपिका का भी जिक्र किया। ड्वेन ने बताया कि उन्होंने दीपिका के साथ चिट-चैट करने का सपना देखा। ब्रावो ने कहा कि वो दीपिका है। मैं उनसे फिर से मिलना चाहता हूं, लेकिन इस बार मैं उनके साथ बातचीत करना चाहता हूं। यह मेरे लिए एक सपना होगा। 
 
ड्वेन ब्रावो ने यह भी बताया कि वे कैसे दीपिका से पहली बार मिले थे। उन्होंने बताया कि 2006 में मैंने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान वेस्टइंडीज के साथ भारत का दौरा किया था। मैंने अपने होटल में गया और कमरे में जाकर टीवी चालू किया। मैंने एक एड देखा जो कि एक साबुन ब्रांड का था। मुझे तब एहसास हुआ कि यह दीपिका थी। 2006 से अब तक वह अभी भी मेरे दिमाग में है। 
 
दीपिका के फैन लिस्ट में सिर्फ ब्रावो ही नहीं आते, यहां तक ​​कि उनके एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज के को-स्टार विन डीज़ल भी आते हैं। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन के दौरान विन ने दीपिका की बहुत तारीफ की थी। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख