sundarkand
✕

ड्रग्स केस : आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 20 अक्टूबर को कोर्ट सुनाएगी फैसला

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (17:13 IST)
ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर अगली तारीख के लिए टल गई है। कोर्ट ने एनसीबी और आर्यन खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद एक बार फिर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

 
आर्यन खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 20 अक्टूबर हो होगी। अब कोर्ट 20 अक्टूबर को इस मामले में फैसला सुनाएगा। यानि अब आर्यन खान को 6 दिन तक और जेल में ही रहना होगा।

ALSO READ: आर्यन खान को रास नहीं आ रहा जेल का खाना, बिस्किट खाकर काट रहे दिन
 
खबरों के अनुसार आर्यन के वकील अमित देसाई ने सुनवाई के दौरान कहा कि आर्यन के फोन में कोई रेव पार्टी का ज़िक्र नहीं है। जॉइंट पोसेशन पर आज चर्चा नहीं करना है। मैं नहीं मानता कि यह जॉइंट पोसेशन है, लेकिन फिर भी मैं मान लेता हूं। अगर ऐसा है भी, तो भी यह ट्रायल का मुद्दा है।
 
उन्होंने कहा, आर्यन बहुत साल तक विदेश में थे, जहां कई चीज़ें लीगल हैं। यह भी हो सकता है कि वहां के लोग किसी और चीज़ की बात कर रहे हैं, जिसमें आर्यन भी शामिल है।
 
बता दें कि आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे। अब आर्यन का केस सतीश मानशिंदे की जगह वकील अमित देसाई लड़ेंगे। अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख