dharma sangrah
✕

दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, चौथे दिन भी जारी रही धूम

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (11:31 IST)
Drishyam2 box office collection starring Ajay Devgn दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धूम मचाए हुए हैं और ये बात तय हो गई है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है और पहले सप्ताह के खत्म होने के पहले ही यह मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस मूवी का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। 


 
दृश्यम 2 पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को चौंकाया था। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ कर 21.59 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 27.17 करोड़ रुपये रहे। 
 
निगाहें सोमवार पर टिक गई क्योंकि सोमवार के कलेक्शन से ही पता चलता है कि फिल्म कितना लंबा चलेगी। मंडे टेस्ट में दृश्यम पास हो गई। चौथे दिन कलेक्शन 11.87 करोड़ रुपये रहे। चार दिन का कुल कलेक्शन 76.01 करोड़ रुपये रहा है। 
 
दृश्यम 2 को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने पसंद किया है। इसका पहला भाग टीवी पर खूब देखा गया था इसलिए दूसरे भाग को सफलता मिलना तय थी। 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की भी प्रबल संभावना है। 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख