ramcharitmanas
✕

ये क्या... दिशा पटानी सिर मुंडवाएंगी!

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (11:58 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। 'एमएस धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा ने हाल ही कहा है कि अगर मुझे रोल के लिए गंजा भी होना पड़े तो मैं सोचूंगी नहीं। 
 
दिशा ने कहा कि अगर रोल के लिए यह जरूरी है तो मैं ये जरूर करवाऊंगी। मैं सोचती हुं कि मैं कितना अपनी स्क्रिप्ट को लेकर पैशनेट हुं, उसे लेकर मैं आगे विचार बनाती हुं। 
 
उनसे जब पूछा गया कि क्यों ज्यादातर हीरोइंस अपने बालों के साथ ज्यादा एक्सपेरीमेंट नहीं होने देतीं? इस पर उनका जवाब था कि बहुत-सी एक्ट्रेसेस के पास अपने अलग काम होते हैं, फिल्म के रोल के लिए हमें लंबे समय तक अपने लुक को बदले रखना पड़्ता है इसलिए ज्यादा एक्सपेरीमेंट करने का मौका नहीं मिलता और हमें सादा लुक ही रखना पड़ता है। 
 
दिशा एक हेयर कलर प्रॉडक्ट की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। वे सोचती हैं कि बालों को कलर करना एक नए लुक के लिए सबसे अच्छा होता है। बालों को लेकर और बात करते हुए उन्होंने कहा कि बालों को न्युट्रीशन की जरूरत होती है इसलिए उन्हें ऑइलिंग करना बेहद जरूरी है। बचपन से ही उनकी मां उनके सिर की तेल मालिश करती थी ताकि वे स्वस्थ रहें और अब भी वे यही करती हैं इसलिए अब भी उनके बाल नेचुरली इतने अच्छे हैं। 
 
दिशा किस फिल्म के लिए सिर मुंडवा रही हैं, ये तो पता नहीं लेकिन वे अपने सो-कॉल्द बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी अगली फिल्म 'बाघी 2' में जरूर नजर आ सकती हैं। 
Show comments

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख