sundarkand

ठीक हैं दिलीप कुमार : सायरा बानो

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (18:24 IST)
मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें शरीर में पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 94 साल के अभिनेता को शरीर में पानी की कमी और मूत्र नली में संक्रमण के कारण उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था।
 
दिलीप की पत्नी सायरा बानो ने कहा कि बुधवार की तुलना में उनकी हालत में काफी सुधार है, लेकिन वे गुरुवार को भी अस्पताल में भर्ती रहेंगे। अस्पताल के चिकित्सक उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार ने ‘अंदाज’, ‘आन’, ‘मधुमति’, ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘क्रांति’, ‘कर्मा’ समेत अनेक फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। उनकी आखिरी फिल्म ‘किला’ सन् 1998 में रिलीज हुई थी।
 
'ट्रैजेडी किंग' के रूप में जाने जाने वाले दिलीप को 1994 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। (भाषा)
Show comments

‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले- महाराज जी की कृपा को महसूस करना ही अपने आप में खास है [VIDEO]

विराट-अनुष्का से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक जिसके भक्त, उस 'हनुमान अंश' का विदेश में बजेगा डंका! होम्बले फिल्म्स करेगी ग्लोबल रिलीज

एक ही तरह की फिल्म नहीं बनाना चाहते विपुल अमृतलाल शाह, अक्षय कुमार संग 'समुक' में फिर ला रहे हैं कुछ नया, शुरू हुई शूटिंग

'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने हर दिन किया 18 घंटे काम, बोलीं- बच्चों के पास जाना था, इसलिए खुद चुनी लंबी शिफ्ट

क्या दूरियों के बाद भी एक-दूजे के हैं अनुपमा-अनुज? जन्माष्टमी के मौके पर सामने आया प्यार का सबसे पवित्र सच!

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख