Daily Horoscope
✕

एक्शन लवस्टोरी : दिल साला सनकी है

Updated: मंगलवार, 17 मई 2016 (20:19 IST)
एसके पिक्चर्स प्रा.लि. द्वारा निर्मित फिल्म 'दिल साला सनकी है' जल्द ही प्रदर्शित होने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में इसके कलाकार इंदौर आए। शुशी कैलाश की इस फिल्म में नवोदित योगेश कुमार ने अभिनय किया है, जो कि पेशे से डॉक्टर हैं।
इस फिल्म की अभिनेत्री मदालसा शर्मा हिन्दी फिल्मों के दर्शकों के लिए हालांकि नया नाम है, लेकिन इन्होंने हिन्दी, मराठी एवं दक्षिण की 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल के अलावा शक्ति कपूर भी खास अंदाज में नजर आएंगे। योगेश और मदालसा की यह फिल्म रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग झांसी, ललितपुर, ओरछा और नेपाल में हुई है। 
 
अभिनेता योगेश ने बताया कि उन्होंने अभिनय की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, लेकिन छोटे-मोटे नाटकों में जरूर काम किया है। उन्होंने बताया कि जिमी शेरगिल और अन्य वरिष्ठ कलाकारों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। मदालसा ने कहा कि एक्शन के बिना तो लव हो ही नहीं सकता। फिल्म का निर्देशन मनोज अग्रवाल ने किया है, जबकि कहानी राजन अग्रवाल की है। गीत रवि चोपड़ा ने लिखे हैं और संगीत प्रमोद पंथ ने दिया है। 

Show comments

छठी मैया की भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, जुहू बीच पर श्रद्धालुओं के साथ मनाया महापर्व, देखिए वीडियो

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' की मेकिंग की झलक आई सामने, कोरियोग्राफर पियूष भगत ने शेयर किए BTS फोटोज

‘पंचायत 5’ आएगा या नहीं? प्राइम वीडियो के रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख