dharma sangrah
✕

जब उड़ी ऐश्वर्या राय के अभिषेक से पहले पेड़ संग शादी करने की अफवाह, ससुर अमिताभ ने कही थी यह बात

Updated: रविवार, 20 अप्रैल 2025 (11:29 IST)
बॉलीवुड का खूबसूरत कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 20 अप्रैल को अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। दोनों फैस के लिए कपल गोल सेट करने का मौका नहीं छोड़ते।
 
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। तब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि हर जगह सिर्फ इनकी ही वेडिंग की खबरें छाई हुई थीं। दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहे भी उड़ी थी। 
 
एक अफवाह ये भी थी कि अभिषेक संग सात फेरे लेने से पहले ऐश्वर्या को एक पेड़ संग ब्याह रचाना पड़ा था। बताया गया था कि मांगलिक होने की वजह से ऐश्वर्या ने पेड़ संग शादी रचाई थी, ताकि मंगल का असर खत्म हो जाए।
 
ऐश्वर्या ने कहा था कि विदेश दौरे के दौरान अक्सर उनके पेड संग शादी को लेकर सवाल पूछे जाते थे, जिसे सुनकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती थी। 
 
ऐश्वर्या के पेड़ संग शादी की अफवाहों पर अमिताभ ने एक इंटरव्यू में कहा था, उनका परिवार बिल्कुल भी अंधविश्वासी नहीं हैं और उन्होंने ऐश्वर्या की जन्मपत्री भी नहीं देखी थी। वह पेड़ कहां है? प्लीज इसे मुझे दिखाओ। ऐश्वर्या ने जिस एकमात्र व्यक्ति से शादी की है वह मेरा बेटा है। जब तक आप यह नहीं सोचते कि अभिषेक एक पेड़ है।
 
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 18 साल हो गए हैं। कपल की एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। अभिषेक और ऐश्वर्या बंटी और बबली, उमराव जान, गुरू और धूम 2 जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख