suvichar
✕

धनुष ने पूरी की 'अतरंगी रे' की शूटिंग, सारा अली खान के साथ मिलकर मनाया जश्न

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (12:16 IST)
कोरोना की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग बीच में अटक गई थी। अब फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है, और फिल्मों की शूटिंग भी फिर से शुरू हो गई है। लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' की शुटिंग अक्टूबर में शुरू हुई।

 
फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए टीम दिल्ली आई। इसी महीने फिल्म की टीम आगरा में शूटिंग करती दिखी। इस दौरान आगरा में ताजमहल परिसर में अक्षय कुमार और सारा अली खान फिल्म की शूटिंग करते देखे गए। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
 
अब खबरें आई कि धनुष ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। धनुष के फिल्म शेड्यूल के पूरा होने के चलते फिल्म की टीम ने एक छोटा सा जश्न मनाया। जिसमें फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और सारा अली खान भी मौजूद रहे। धनुष ने सारा और आनंद के साथ मिलकर केक काटा और खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाईं।
 
इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म की पूरी कास्ट इस जश्न में मौजूद थी, लेकिन अक्षय कुमार इसमें शामिल नहीं हुए। इसकी वजह अक्षय कुमार की अन्य व्यस्तताओं को बताया गया है।
 
धनुष की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह रांझणा और शमिताभ में नजर आ चुके हैं। आनंद एल राय के साथ धनुष की यह दूसरी फिल्म है।
 
फिल्म 'अतरंगी रे' को आनंद एल राय निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स टी सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स हैं। फिल्म में अक्षय एक महाराजा के किरदार में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन्स भी होंगे। फिल्म 'अतरंगी रे' को हिमांशु शर्मा ने लिखा है।
 

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख