सम्बंधित जानकारी
- सनी लियोनी और करिश्मा तन्ना की फिल्म बनी वेबसीरिज 'बुलेट्स', ट्रेलर में दिखी हॉटनेस
- Aamir Khan के बेटे जुनैद ने मलयालम फिल्म Ishq के रीमेक के लिए दिया ऑडिशन, हुए रिजेक्ट
- लखनऊ के कॉलेज और बाजारों में सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग करेंगे जॉन अब्राहम
- Cirkus: राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना ने Ranveer Singh संग काम करने से किया इनकार, जानिए वजह
- DDLJ के 25 साल पूरे, ट्विटर ने लॉन्च की ये स्पेशल इमोजी
दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत में सुधार
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को रविवार को मनाली में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें कार्डियक एंबुलेस से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट के हेड कार्डियक सर्जन डॉक्टर आरके जैसवाल ने बताया कि रविवार की दोपहर को मनाली में दीप्ति को दिल का दौरा पड़ा था।
जिसके बाद उनके लिए मोहाली से एक कार्डियक एंबुलेंस और डॉक्टर को भेजा गया। वह रात को करीब 1 बजे मोहाली के अस्पताल पहुंची। इसके बाद रात को 2 बजे उनका ऑपरेशन हुआ और स्टेंट डाला गया। तब जाकर दीप्ति को राहत मिल पाई।
गौरतलब है कि दीप्ति का घर मुंबई के अलावा मनाली में भी है। काफी समय से वह अपने मनाली वाले घर में ही रह रही हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।
दीप्ति के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने 1978 में रिलीज हुई फिल्म जुनून से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हम पांच, चश्मे बद्दूर, अंगूर, होली, घर हो तो ऐसा, बैंग बैंग और तेवर जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं।
दीप्ति को पिछली बार 2016 में रिलीज हुई गर्थ डेविस के निर्देशन में बनी फिल्म 'लॉयन' में देखा गया था। इसके अलावा वह पिछले साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मेड इन हेवन में कैमियो रोल में दिखी थीं।
