Daily Horoscope
✕

मेट गाला के रेड कार्पेट पर इस साल दीपिका पादुकोण नहीं बिखेरेंगी अपना जलवा, जानिए वजह!

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (18:21 IST)
Met Gala 2024: देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण पिछले तीन साल से मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक कर उसकी शोभा बढ़ा रही हैं। दीपिका अपने बेहद आकर्षक स्टाइल और फैशन के लिए चर्चा में रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक ग्लोबल एंबेसडर हैं और यही चीज उन्हें दुनिया भर में होने वाले इवेंट्स में शामिल होने का मौका देती है। 
 
साल 2017 में, दीपिका ने अपना मेट गाला में अपना डेब्यू टॉमी हिल्फिगर की एक स्लीक स्लिप गाउन में किया था। जो कि जाने माने फैशन फंडरेज़र गाला में इंडिया की सबसे प्रॉमिनेंट ग्लोबल एंबेसडर के रूप में उनके इस सफर की शुरुआत थी। 

हर साल के साथ दीपिका ने कई खूबसूरत और शानदार लिबास पहने, जैसे 2018 में डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किया गया एक शानदार लाल रंग का क्रिएशन और 2019 में जैक पोसेन द्वारा 400 थ्री-डाइमेंशनल एंब्रॉयडरी वाली पिस से बनाया गया एक कस्टम पिंक ल्यूरेक्स जैक्वार्ड गाउन उन्होंने पहना था।
 
इस साल भी मेट गाला में दीपिका के शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर पता चली है। दरअसल, खबरों की माने तो ग्लोबल स्टार अपने डेट्स पहले से ही प्रोजेक्ट्स के लिए दे चुकी हैं, और इस वजह से वह इवेंट में शिरकत नहीं कर पाएंगी। 
 
डेवलपमेंट के करीब सोर्सेज की माने तो, दीपिका हाल के समय में सिंघम 3 की शूटिंग कर रही हैं, इतना ही नहीं मई में कल्कि 2898एडी भी लॉन्च होने वाला है। ग्लोबल आइकॉन प्रेगनेंट हैं, लेकिन सच कहें तो उन्हें उनके वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कोई भी चीज रोक नहीं पा रही है।
 
एक सूत्र के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर हमेशा नजर आईं हैं। ऐसे फैंस द्वारा उन्हें हिस्सा लेते हुए देखने का इंतजार करना लाजमी है, खास कर उन्हे भर की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में समझते हुए। दीपिका फिलहाल सिंघम 3 की शूटिंग करने में बिजी हैं, जो कि इस साल के अंत में रिलीज होगी। 
 
इसके अलावा मई के महीने में दीपिका की कल्कि 2898 एडी रिलीज के लिए तैयार है। यह दोनो ही फिल्में इस साल के मेट गाला के समय से मेल खा रही हैं। इसलिए वह इस साल के इवेंट में शामिल नहीं होंगी।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख