Daily Horoscope
✕

दीपिका पादुकोण करेंगी इस स्टार एक्टर के साथ फिल्म

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (18:28 IST)
दीपिका पादुकोण ने अब तक के सफर में हर हीरो के साथ काम करने की इच्छा रखी। रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, इरफान खान और यहां तक कि अमिताभ बच्चन के साथ भी वे काम कर चुकी हैं। इंडस्ट्री के गिने-चुने हीरो ही होंगे जिनके साथ दीपिका ने काम ना किया हो। अब वे स्टार एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म करने जा रही हैं। 
 
सुनकर अच्छा लगा? जी हां, सूत्र के मुताबिक दोनों जल्द ही एक फिल्म साइन करने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कास्ट, नाम, निर्देशक, कहानी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है। एक करीबी सूत्र के मुताबिक दीपिका ने ही इसकी खबर दी है। 
 
दरअसल हाल ही में हुए अवॉर्ड फंक्शन हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव को साथ में लंबे समय तक बात करते भी देखा गया था। इनकी अब तक कोई फिल्म साथ नहीं आई है इसलिए इस बातचीत को उनकी आने वाली फिल्म का संकेत माना गया। 
 
रिपोर्ट की माने तो दीपिका और राजकुमार जल्द ही एक साथ फिल्म में काम कर सकते हैं। इन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है इसलिए इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार किया जा रहा है। 
 
राजकुमार राव फिलहाल कंगना रनौट के साथ फिल्म 'मेंटल है क्या' की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वे ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 'फन्ने खां' में भी नज़र आएंगे। वहीं दीपिका ब्रेक पर हैं। पद्मावत के वक़्त उन्हें कंधे पर चोट लग गई थी जिसके बाद वे आराम कर रही हैं। इसके बाद वे इरफान खान के साथ फिल्म 'सपना दीदी' की शूटिंग करेंगी। 
 
फैंस राजकुमार राव और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख