Hanuman Chalisa
✕

'ऑस्कर' समारोह में शामिल नहीं होंगी दीपिका पादुकोण

Published: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (23:31 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि वो इस साल होने वाले ऑस्कर समारोह में शामिल होने वाली हैं।
ऐसी खबरें आ रही थीं कि अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्टएक्सएक्सएक्स- द रिटर्न ऑफ शेंडर केज की सफलता के बाद अभिनेत्री इस साल के ऑस्कर में रेड कॉरपेट पर नजर आएंगी।
 
दीपिका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह एक रोचक सवाल है..लेकिन नहीं, नहीं। जिलेट वीनस ब्रीज को पेश किए जाने के मौके पर अभिनेत्री ने यह बात कही।
 
अभिनेत्री ने संकेत दिए कि इस साल अकादमी अवॉर्ड समारोह में वो शामिल नहीं होंगी लेकिन वो खुश हैं कि उनकी हॉलीवुड फिल्म को लोगों ने पसंद किया।
 
दीपिका ने कहा, मेरे लिए जिस तरह भारत में फिल्म को पसंद किया गया वो खुशी की बात है। मुझे लगता है कि फिल्म में मेरे बोलने के तरीके के बावजूद लोगों ने जिस तरह मेरी अदाकारी को पसंद किया उसने मुझे सच में बेहद खुश किया। (भाषा)

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख