dharma sangrah
✕

ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर, मेकर्स चौंकाना चाहते हैं दर्शकों को

बॉलीवुड में चर्चा है कि दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। पार्ट 1 में उनके रोल की झलक देखने को मिलेगी और पार्ट 2 में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Updated: मंगलवार, 14 जून 2022 (13:02 IST)
ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की उन फिल्मों में से है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र को बनने में काफी समय लगा, लेकिन अब यह रिलीज के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी और इसका ट्रेलर 15 जून को आएगा। 
 
ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे सितारे हैं। खबर है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी और उनका यह रोल बहुत ही छोटा होगा। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने दर्शकों को चौंकाने के लिए दीपिका को फिल्म से जोड़ा है, लेकिन इसके बारे में किसी को नहीं बताया है। दीपिका फिल्म के अंत में नजर आ सकती हैं और ब्रह्मास्त्र के पार्ट टू में उनका महत्वपूर्ण किंतु छोटा रोल है जिसकी झलक पार्ट 1 में देखने को मिलेगी। हालांकि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है जो इसके पहले रणबीर कपूर को लेकर वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी बना चुके हैं। दीपिका भी अयान के साथ ये जवानी है दीवानी में काम कर चुकी हैं और दोनों में बेहतरीन बांडिंग है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख