dharma sangrah
✕

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग तस्वीरें

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2023 (17:03 IST)
Siddharth Mallya engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रणवीर सिंह संग शादी से पहले दीपिका का नाम कई लोगों संग जुड़ चुका है। इनमें से एक बिजनेसमेन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।
 
अब दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने भी सगाई कर ली है। सिद्धार्थ ने हैलोवीन पार्टी में अपनी लेडीलव जैस्मिन को यूनिक अंदाज में प्रपोज किया और उनसे सगाई कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें भी शेयर की है। 
 
सिद्धार्थ ने सगाई की दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में सिद्धार्थ घुटनों के बल बैठकर जैस्मिन को प्रपोज करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जैस्मिन अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 
 
तस्वीरों में सिद्धार्थ माल्या ऑरेंज कलर की कद्दू की ड्रेस पहने दिख रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने मैरून मखमली केप और एक चुड़ैल टोपी के साथ स्टाइल किया है।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सिद्धार्थ माल्या ने कैप्शन में लिखा, ठीक है, मुझे लगता है कि आप अब हमेशा के लिए मेरे साथ फंस गई हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं मेरी जपेट जैस्मिन (इस कद्दू के लिए हां कहने के लिए धन्यवाद)।
 
बता दें कि रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ माल्या दीपिका पादुकोण की जिंदगी में आए थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे हुई फिर दोनों करीबा आ गए। सिद्धार्थ और दीपिका अक्सर अवॉर्ड फंक्शन में साथ नजर आते थे। मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की खूब खबरें छपी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख