Hanuman Chalisa
✕

दंगल का चौथा और हरामखोर का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (14:50 IST)
आमिर खान की दंगल को लेकर एक ही सवाल है कि क्या यह फिल्म चार सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचेगी? यह एक रोचक क्रिकेट मैच की तरह हो गया है। लगभग दस दिन का समय बाकी है और फिल्म को तीस करोड़ रुपये का कलेक्शन करना है। 24 जनवरी के बाद यह काम कठिन हो जाएगा क्योंकि 'रईस' और 'काबिल' प्रदर्शित हो जाएगी और 'दंगल' लगभग सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी। 


 
चौथे वीकेंड पर फिल्म ने 10.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार 1.94 करोड़ रुपये, शनिवार 4.06 करोड़ और रविवार 4.24 करोड़ रुपये। रविवार कलेक्शन और ज्यादा रहते यदि क्रिकेट मैच नहीं होता तो। रोचक मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया और इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हुआ। 24 दिनों में यह फिल्म अब तक भारत से 370.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हरामखोर' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही कमजोर प्रदर्शन रहा। फिल्म समीक्षकों ने तो तारीफ की, लेकिन दर्शक सिनेमाघर नहीं पहुंचे। फिल्म का प्रचार बहुत कम किया गया है और इसका भी असर हुआ। फिल्म ने पहले दिन 23.70 लाख रुपये, दूसरे दिन 35.60 लाख रुपये और तीसरे दिन 41.90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड में यह फिल्म मात्र 1.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख