dharma sangrah
✕

दंगल का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (12:17 IST)
दंगल ने बॉक्स ऑफिस के अखाड़े पर पहले दिन ही अपना सिक्का जमा दिया। पहले दिन फिल्म ने 29.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें तमिल और तेलगु वर्जन के कलेक्शन भी शामिल हैं। 23 दिसम्बर को छुट्टी नहीं थी, बावजूद फिल्म ने ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल किया है। इसको देखते हुए लग रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
दं गल की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
दंगल ने मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन, छोटे शहर, मेट्रो सिटीज़ हर जगह सफलता हासिल की है। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और हर वर्ग के दर्शकों को यह फिल्म लुभा रही है। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त है। आमिर खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक अच्‍छा प्रदर्शन करती हैं और इसे देख कहा जा सकता है कि अगले दो सप्ताह तक इस फिल्म का जादू चलता रहेगा। देखने वाली बात यह है कि यह फिल्म कितना आगे जाती है। 


 
70 करोड़ की लागत से तैयार 'दंगल' रि‍लीज के पहले ही मुनाफे का सौदा सिद्ध हो गई थी। फिल्म को सभी राइट्स के बदले में 105 करोड़ रुपये मिले थे यानी रिलीज के पहले ही 35 करोड़ का मुनाफा फिल्म ने कमा लिया था। अब पहले शो से ही कमाई शुरू हो गई है। 
 
विदेश में भी दंगल का प्रदर्शन शानदार है। यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अरब में फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख