dharma sangrah
✕

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:50 IST)
Photo - Twitter
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के सदमें से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले पराग कनसारा का निधन हो गया है।

 
इस दुखद खबर की जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सुनील पाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि दोस्तों, एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है कॉमेडी की दुनिया से। लाफ्टर चैलेंज के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
 
उन्होंने कहा, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे। पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं। किसकी नजर लग गई है। हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा है। 
 
गुजरात के वडोदरा के रहने वाले पराग कनसारा काफी समय से टीवी और फिल्मी दुनिया से दूर बने हुए थे। पराग भले ही 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' नहीं जीते थे, लेकिन अपनी कॉमेडी से उन्होंने लगों को खूब हंसाया था।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख